Jammu-Kashmir में आयोजित हुआ Fashion Show, Huma Qureshi ने किया जबरदस्त रैंप वॉक

Updated:2 years, 9 months ago

फैशन, मॉडल, एक्टिंग का जब भी जिक्र होता है, तो दिमाग में सबसे पहले मायानगरी मुंबई की छवि आ जाती है. वहीं, प्राकृतिक सौंदर्य की बात हो, तो धरती के स्वर्ग कश्मीर (Kashmir) की याद आती है. लेकिन फिलहाल लोगों को मायनगरी और धरती के स्वर्ग का संगम देखने को मिला है. दरअसल, कश्मीर में एक शानदार फैशन शो का आयोजन हुआ है. इस शो का आयोजन प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर वरुण बहल ने फेडरेशन ऑफ इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला विंग (फिक्की) की महिला विंग के सहयोग से किया था, जिसमें हैदराबाद की 130 महिलाएं शामिल थीं. तमाम मॉडल्स के साथ बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) ने भी जलवा बिखेरा.

Related Video

iocl