Jammu-Kashmir की पहली महिला Cricketer Rubia Syed का हुआ Women's IPL 2024 में चयन

Updated:2 years, 9 months ago

ये है जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले की रहने वाली रुबिया सैयद....ये कोई आम खिलाड़ी नहीं है बल्कि जम्मू-कश्मीर की पहली ऐसी महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिनका चयन आईपीएल में हो गया है। आपको बता दें कि रुबिया सैयद को आगामी महिला इंडियन प्रीमियर लीग के लिए गुजरात जाइंट्स टीम ने चुना गया है। रुबिया पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट खेल रही हैं और उन्होंने अपने शानदार क्रिकेट कौशल के लिए कई पुरस्कार हासिल किए हैं। रूबिया ने बताया कि उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करना है और वह इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

Related Video

iocl