Jammu-Kashmir: Anantnag में CRPF की तरफ से लगाया गया Medical Camp, गरीबों का हो रहा इलाज

Updated:2 years, 10 months ago

90 बटालियन सीआरपीएफ (CRPF) ने आज अपने बटालियन में सिविक एक्शन प्रोग्राम (सीएपी) के तहत एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. अनंतनाग (Anantnag) जिले के उरनहॉल, बिजबेहरा में लगाया गया ये चिकित्सा शिविर ज़ैबा आपा इंस्टीट्यूट ऑफ इंक्लूसिव एजुकेशन, बिजबेहरा की महिलाओं और विशेष रूप से विकलांग बच्चों पर केंद्रित था. शिविर में मुफ्त चिकित्सा जांच और परामर्श के अलावा, सीआरपीएफ द्वारा लगभग 250-300 जरूरतमंद ग्रामीणों को मुफ्त दवाएं वितरित की गईं.

Related Video

iocl