Jamm-Kashmir में Modern rail infra का निर्माण: World-Class बनेंगे जम्मू तवी, बडगाम और उधमपुर स्टेशन

Updated:2 years, 9 months ago

जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) जहां कुदरत की अद्भुत रचना स्वर्ग का एहसास कराती है और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच यहां किया जा रहा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर (Rail Infrastructure) का निर्माण एक मिसाल है। जम्मू-कश्मीर में वित्त वर्ष 2023-24 में 6,003 करोड़ रुपये का रेल बजट आवंटन किया गया है जो औसतन वर्ष 2009-14 की तुलना में 475% अधिक है। अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के अंतर्गत 508 रेलवे स्टेशनों का कार्य प्रगति पर है जिनमें से जम्मू-कश्मीर के 3 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने जा रहा है। जिनमे जम्मू तवी, बडगाम और उधमपुर रेलवे शामिल है।

Related Video

iocl