फिर इतिहास रचने को तैयार ISRO, Gaganyaan पर बड़ा Update, PM Modi ले रहे पल पल की जानकारी

Updated:2 years, 8 months ago

इसरो ने अपने गगनयान मिशन (Gaganyaan) को लेकर लगभग तैयारियां पूरी कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी इस मिशन पर पल पल की जानकारी ले रहे हैं। गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) की प्रगति का आकलन करने के लिए पीएम मोदी (PM Modi High Level Meeting) ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुताबिक 21 अक्टूबर को सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से एक परीक्षण यान के प्रक्षेपण के साथ ही गगनयान मिशन के लिए मानव रहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा. ISRO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मिशन गगनयान : टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान 21 अक्टूबर, 2023 को सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से निर्धारित है.’ इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा था कि 21 अक्टूबर को टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान के बाद गगनयान कार्यक्रम के तहत तीन और परीक्षण यान मिशन शुरू किए जाएंगे. बता दें कि इसरो ने हाल ही में चंद्रयान 3 और आदित्य एल वन को सफलतापूर्व चांद और सूरज पर उतारा था।

Related Video

iocl