Israel की Hamas पर सैन्य कार्रवाई, Air Force के विमानों ने Gaza Strip में आतंकी ठिकानों पर गिराए बम

Updated:2 years, 8 months ago

गोले बारूद, धुंए के गुबार और बम के धमाकों के साथ इजरायल (Israel) के लोगों की सुबह दिल दहला देने वाली रही. फिलिस्तीन (Palestine) के आतंकी संगठन हमास (Hamas) के आतंकवादियों ने गाज़ा पट्टी (Gaza Strip) से इजराइल पर 5000 से ज्र्यादा राकेट दागे जिससे पूरे देश में हर तरफ आग, धुआं, शोर और हंगामा मच गया. इतना ही नहीं हमास आतंकियों ने इजरायल में घुसपैठ कर सैन्य वाहनों पर कब्ज़ा करने के साथ साथ कुछ इजारयली नागरिकों को बंधक भी बना लिया. इस हमले के खिलाफ सख़्त रूख अपनाते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री वेंजामिन नेतन्याहू ने आधिकारिक तौर पर युद्ध का ऐलान कर दिया. अब इजारयली सेना ने हमास पर तत्काल प्रभाव से एक्शन लेते हुए एयरफोर्स(Air Force) के विमानों द्वारा गाज़ा पट्टी पर हमला बोल दिया है.

Related Video

iocl