International Train Terminal के रूप में विकसित होगा West Bengal का New Jalpaiguri रेलवे स्टेशन

Updated:2 years, 9 months ago

नए भारत में नए रेलवे स्टेशनों का निर्माण करने में जुटी भारतीय रेल (Indian Railways) पश्चिम बंगाल (West Bengal) के न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन (new jalpaiguri railway station) का भी पुनर्विकास कर रही है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय ट्रेन टर्मिनल के रूप में रिडेवलप किया जा रहा है। इस स्टेशन को आगामी 45 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर पुनर्विकसित किया जा रहा है, इसके पुनर्विकास कार्य में 334.72 करोड़ रुपये की लागत आएगी। स्टेशन पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस विशाल रूफ प्लाजा होगा। यहां वेटिंग लाउंज, कैफेटेरिया, लिफ्ट-एस्केलेटर और पोडियम पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही पूरा स्टेशन दिव्यांग फ्रेंडली होगा, जिसके तहत स्टेशन पर दिव्यांग अनुकूल सभी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

Related Video

iocl