Indian Railways ने आयोजित किया 69वां अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार

Updated:1 year, 6 months ago

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 21 दिसंबर 2024 को भारतीय रेल द्वारा ‘69वां अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2024’ समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर 101 कर्मचारियों और अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस वर्ष समारोह का थीम था “मैं हूँ भारतीय रेल” केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किए। उनके साथ रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ श्री सतीश कुमार, और रेलवे बोर्ड के सदस्य समेत विभिन्न रेलवे जोन और उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधक भी मौजूद रहे। इस वर्ष जिन कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया, उनमें इनोवेशन, सुरक्षा, संचालन में सुधार, परियोजनाओं को रिकॉर्ड समय में पूरा करने, राजस्व वृद्धि, और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन जैसे क्षेत्रों में योगदान देने वाले शामिल थे। साथ ही रेलवे जोनों और उत्पादन इकाइयों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में शील्ड भी प्रदान की गई।

Related Video

iocl