Indian Railways ने अपनी Linen Services में किए हैं बड़े सुधार, स्थापित किया है स्वच्छता का नया स्तर

Updated:1 year, 7 months ago

भारतीय रेल अपने यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर तो रहती ही है, साथ ही स्वच्छता को लेकर भी काफी संवेदनशील रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने लिनन यानी बेडशीट, कंबल इत्यादि की व्यवस्था में कई सुधार किए हैं ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान दी जाने वाली इन चीज़ों की स्वच्छता को सुनश्चित किया जा सके। वर्तमान में, भारतीय रेल प्रतिदिन अपने यात्रियों को 6 लाख से ज्यादा लिनन सेट उपलब्ध करवा रही है, जिसमें दो बेडशीट, एक तकिए का कवर, एक तकिया, एक तौलिया और एक कंबल शामिल होता है। अब RAC यानी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसलेशन) यात्रियों को भी अन्य यात्रियों की तरह पूरा लिनन सेट दिया जा रहा है। लिनन की क्वालिटी और बेहतर हो, इसके लिए रेलवे ने अब नए सेट्स को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के उन्नत मानकों के हिसाब से खरीदा है। साथ ही, सभी जोनल रेलवे में मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री लगाई गई हैं ताकि साफ-सुथरा लिनन समयबद्ध रूप से मिल सके।

Related Video

iocl