Indian Railways Festival Special Train: छठ महापर्व पर भागलपुर पहुंचे यात्रियों का सफर रहा सुखद

Updated:1 year, 8 months ago

छठ को पर्व नहीं बल्कि महापर्व माना जाता है और इस दौरान बड़ी तादात में यात्री अपने घर जाकर त्यौहार मनाना चाहते हैं। इस दौरान भारतीय रेल उन्हे घर पहुंचाने के लिए सबसे पसंदीदा साधन होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वक़्त की पाबंद रेल से वो अपने घर आरामदायक तरीके से पहुँच जाते हैं। त्यौहार के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए महानगरों से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई गयी हैं। इनका फायदा सभी खास और आम लोगों को मिल रहा है। लोगों को कन्फर्म टिकट मिल रहा है और आरामदायक तरीके से कन्फर्म बर्थ द्वारा बिना किसी दिक्कत के वो अपने घर पहुँच रहे हैं। अपने घर भागलपुर पहुंच रहे यात्रियों का तो यात्रा का अनुभव बेहद सुखद और बेहतरीन रहा।

Related Video

iocl