भारतीय रेल की माल ढुलाई में हासिल कर रहा ऐतिहासिक उपलब्धियां। Indian Railway Freight Loading

Updated:1 year, 7 months ago

भारतीय रेल ने माल ढुलाई में नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए देश की आर्थिक प्रगति में अहम योगदान दिया है। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय रेल ने माल ढुलाई के क्षेत्र में बड़ी सफलताएँ हासिल की हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारतीय रेल ने 1591 मिलियन टन माल लोड कर 1,72,264.78 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। वहीं, 2024-25 में भी भारतीय रेल इसी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। 30 सितंबर 2024 तक रेलवे ने 775.98 मिलियन टन माल लोड किया, जिससे 85,103.84 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह दिखाता है कि भारतीय रेल माल ढुलाई के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। कोयला लोडिंग के क्षेत्र में भी रेलवे ने बड़ी उपलब्धियाँ दर्ज की हैं। 2023-24 में 787.58 मिलियन टन कोयले की ढुलाई से 86,838.35 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। वहीं, 2024-25 में 30 सितंबर तक 394.46 मिलियन टन कोयले की ढुलाई के साथ 43889.23 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

Related Video

iocl