दार्जिलिंग टॉय ट्रेन : संस्कृति और प्रकृति का अनोखा संगम

Updated:9 months, 3 weeks ago

4 September 2025, दार्जिलिंग, ANI: दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, जिसे टॉय ट्रेन के नाम से भी जाना जाता है, भारत की एक ऐतिहासिक पर्वतीय रेल सेवा है। इसे 1881 में शुरू किया गया था और यह नैरो गेज ट्रैक पर संचालित होती है। दार्जिलिंग टॉय ट्रेन को 1999 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया। इसका संचालन 100 वर्ष पुराने भाप इंजनों से किया जाता है। इन इंजनों और कोचों की मरम्मत तथा रख-रखाव का कार्य तिंदहरिया वर्कशॉप में किया जाता है। पर्यटन को बढ़ावा देने और युवा पीढ़ी में इस विरासत रेल यात्रा के प्रति रुचि जगाने के उद्देश्य से, रेलवे ने टॉय ट्रेन में स्कूलों को अपने छात्रों को ये अनुभव दिलाने के लिए, एक कोच निःशुल्क आवंटित किया है। पर्यटक इस ऐतिहासिक टॉय ट्रेन में सफर करते हुए वादियों, चाय बागानों और रंग-बिरंगे पहाड़ी दृश्यों का लुत्फ उठाते हैं। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे आज भी पर्यटकों के लिए एक आकर्षण बना हुआ है और यह भारत की रेल धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Related Video

iocl