पुनर्विकास से सुसज्जित मंडी डबवाली और राजगढ़ स्टेशन

Updated:1 year, 2 months ago

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों की कड़ी में लगातार हो रहा इजाफा, यात्रियों की सुविधाओं के अनुरूप स्टेशनों के नवीनीकरण ने भारतीय रेल के प्रति लोगों के विश्वास को और अधिक मजबूत किया है। उत्तर- पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्टशनों का पुनर्विकास भी इसी सिलसिले की एक कड़ी है। इसी क्रम में बीकानेर मंडल के मंडी डबवाली स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य पूर्ण हो गया है। इसके तहत स्टेशन भवन में बड़े स्तर पर सुधार कार्य किये गए हैं। मंडी डबवाली के अलावा जयपुर मण्डल के तहत राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास का कार्य भी तक़रीबन पूर्ण हो चुका है। इसके तहत नया फुटओवर ब्रिज बनाया गया है। प्लेटफॉर्मों को चौड़ा किया गया है। प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैठने के लिए स्टील के बेंच लगाए गए हैं। स्वच्छ पेय जल की व्यवस्था की गई है। वेटिंग हॉल और फ्री वाईफाई की व्यवस्था है। राजगढ़ और मंडी डबवाली के अलावा उत्तर पश्चिम रेलवे के फतेहपुर शेखावटी, गोगामेरी और देशनोक स्टेशन का कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है। यह पुनर्विकास रेलवे स्टेशनों की सुधार परियोजना का एक अहम हिस्सा है, जिसके माध्यम से परिवहन व्यवस्था को मजबूती दी जा रही है।

Related Video

iocl