राजगढ़ स्टेशन बना आधुनिकता और विरासत का संगम
Updated:10 months ago
Updated:10 months ago
27 August, राजगढ़ (राजस्थान) ANI: अलवर ज़िले में स्थित राजगढ़ — अरावली की शांत पहाड़ियों में बसा एक ऐसा शहर है, जो अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए देशभर में एक विशेष पहचान रखता है। इस सांस्कृतिक नगर की पहचान को और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के अंतर्गत राजगढ़ रेलवे स्टेशन का विकास एवं सौंदर्यीकरण किया गया है। आज यह स्टेशन केवल एक यातायात का केंद्र नहीं, बल्कि आधुनिकता और विरासत के संगम का प्रतीक बन चुका है। स्टेशन परिसर में किए गए सौंदर्यीकरण, यात्री सुविधाओं के विस्तार और डिजिटलीकरण की पहल ने इसे एक नया स्वरूप प्रदान किया है, जो भारतीय रेल की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। स्टेशन भवन में वातानुकूलित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त वेटिंग रूम का निर्माण किया गया है, जिसमें एलईडी स्क्रीन, चार्जिंग प्वाइंट्स और महिला, पुरुष एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग स्वच्छ व सुव्यवस्थित शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। यात्रियों को ट्रेन और डिब्बों की सटीक जानकारी देने हेतु स्टेशन परिसर में कोच इंडिकेशन बोर्ड लगाए गए हैं, ऑनलाइन टिकट बुकिंग हेतु क्यूआर कोड की सुविधा तथा ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें भी स्थापित की गई हैं, स्टेशन में विशेष रैंप और समावेशी ढांचे तैयार किए गए हैं, जिससे यह स्टेशन अब सभी यात्रियों के लिए पूरी तरह सुलभ बन गया है।
Updated:2 years, 5 months ago
Amid dry winter in Kashmir, snow-clad Bangus Valley in Kupwara district emerges as winter wonderland
Updated:2 years, 5 months ago
Grand welcome given to sculptor Arun Yogiraj at Bengaluru Airport
Updated:2 years, 5 months ago
Injured WB CM Mamata Banerjee meets West Bengal Governor CV Anand Bose
Updated:2 years, 5 months ago
Couple set goals! Husband to lead Sikh Regiment, wife to command ICG contingent in R-Day Parade
Updated:2 years, 5 months ago
Inside India’s and Air India’s first Airbus A350 with luxurious seats, new interiors
Updated:2 years, 5 months ago
J-K: Srinagar’s Ghanta Ghar comes alive with spectacular Tricolour lighting