अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भिलाई रेलवे स्टेशन का विकास

Updated:1 year, 6 months ago

25 December, ANI, Bhilai: अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेल द्वारा स्टेशनों के विकास के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य एक सतत और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ रेलवे स्टेशनों का विकास करना है। इसके तहत देश भर के 1377 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। हावड़ा- मुंबई मेन लाइन पर स्थित भिलाई, छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण शहर है। भिलाई स्टेशन को भी अमृत भारत योजना के तहत नया रूप दिया जा रहा है। यहां सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, प्रतीक्षालय का नवीनीकरण, सौर ऊर्जा से संचालित बेहतरीन लाइट, सीसीटीवी कैमरों के जरिये यात्रियों और कर्मचारियों की सुनिश्चित सुरक्षा, रैंप का निर्माण जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं। इस पुनर्विकास से न सिर्फ यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी बल्कि यह भिलाई की अर्थव्यवस्था, विशेष रूप से स्टील उद्योग से जुड़ी औद्योगिक गतिविधियों के लिए भी सहायक होगा।

Related Video

iocl