मंडावर महुवा रोड स्टेशन का पुनर्विकास, बढ़ेगा पर्यटन और व्यापार

Updated:10 months ago

दौसा (राजस्थान) 30 August 2025, ANI: राजस्थान का दौसा जिला बड़ी बड़ी प्राचीन हवेलियों, रजवाड़ों और राजस्थानी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। जयपुर और दिल्ली दोनों से ही नजदीक होने की वजह से यहां न सिर्फ देशी बल्कि बड़ी तादात में विदेशी पर्यटकों का आना भी लगा रहता है। दौसा में स्थित मंडावर महुवा भी विदेशी पर्यटकों को खूब लुभाता है। ऐसे में स्थानीय निवासियों और पर्यटकों, दोनों की ही आवागमन के सुविधा को मद्देनजर रखते हुए मंडावर महुवा रोड अमृत स्टेशन का पुनर्विकास किया गया। इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करना और स्थानीय क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देना है। स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधाएँ विकसित की गयी हैं। मंडावर महुवा रोड स्टेशन का पुनर्विकास क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाला कदम है। इससे जहां यात्रियों को उच्च स्तरीय सुविधाएँ मिलेंगी वहीं स्थानीय निवासियों को भी नए अवसर मिलेंगे।

Related Video

iocl