विंध्याचल की गोद में रेल यात्रा का आनंद

Updated:9 months, 3 weeks ago

5 September2025, Indore, ANI: मानसून के मौसम में विंध्याचल की हरी-भरी वादियों के बीच से गुजरती हुई ट्रेन… सिर्फ़ सफ़र नहीं, बल्कि प्रकृति से रूबरू होने का अद्भुत अनुभव है। यह है पातालपानी–कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन। मध्य प्रदेश के इंदौर ज़िले के महू से शुरू होकर यह ट्रेन पातालपानी और कालाकुंड तक का छोटा लेकिन बेहद रोमांचक सफ़र तय करती है। इस मार्ग का सबसे मनमोहक ठिकाना है पातालपानी जलप्रपात। ट्रेन यहां रुकती है, ताकि यात्री पहाड़ों से गिरते झरने की गूंज और वादियों में बहती ठंडी हवा का भरपूर आनंद ले सकें। ये नज़ारा हर किसी की यादों में हमेशा के लिए बस जाता है। यह ट्रेन कई सुरंगों और पुलों से होकर भी गुजरती है जिससे यात्रा का आनंद दोगुना हो जाता है। ट्रेन का अंतिम पड़ाव है कालाकुंड स्टेशन। यहां पर्यटक कई दिलचस्प गतिविधियां कर सकते हैं, यहां एक रेल संग्राहलय भी है जो पुराने समय की यादें संजोए हुए है। मानसून के मौसम में तो इस रेल यात्रा की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। इसी वजह से हर साल हज़ारों लोग इस हेरिटेज ट्रेन का सफ़र करने यहां आते हैं, ताकि कुछ घंटे प्रकृति की गोद में बिताकर, यादों का खज़ाना साथ ले जा सकें।

Related Video

iocl