फतेहपुर शेखावटी स्टेशन पर विरासत की छांव में आधुनिक सफर की शुरुआत

Updated:10 months ago

फतेहपुर शेखावटी (राजस्थान), 29August 2025, ANI: राजस्थान में स्थित फतेहपुर शेखावटी… यह शहर अपनी शानदार हवेलियों, रंगीन चित्रकारी और अनूठी स्थापत्य कला के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यह शहर देश–विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए यह शहर एक प्रमुख आकर्षण केंद्र भी है। इतिहास और पर्यटन के इस संगम को और सशक्त बनाने का काम किया है फतेहपुर शेखावटी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास ने। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। स्टेशन का नया बाहरी स्वरूप स्टेशन राजस्थानी स्थापत्य कला की झलक पेश करता है और किसी किले जैसा आभास देता है। यहां सर्कुलेटिंग एरिया का भी विकास किया गया है। स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म पर आरमदायक सीटें, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, बेहतर साइनेज, दिव्यांग–अनुकूल अत्याधुनिक शौचालाय, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और फुट ओवर ब्रिज की भी सुविधा है। स्टेशन की दिवारों पर स्थानीय संस्कृति को दर्शाती पेंटिंग्स भी बनाई गई हैं। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन भी स्थापित की गई है। फतेहपुर शेखावटी रेलवे स्टेशन का यह नया रूप न केवल यात्रियों को आधुनिक अनुभव दे रहा है, बल्कि यह स्थानीय पहचान और विरासत को संजोते हुए क्षेत्र को देश के पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त बना रहा है।

Related Video

iocl