Indian Defence Staff के Chief General Anil Chauhan पत्नी समेत पहुंचे Baba Mahakaleshwar के द्वार

Updated:2 years, 10 months ago

उज्जैन, मध्य प्रदेश: उज्जैन स्थित बाबा महाकाल का द्वार भगवान् शिव के प्रतष्ठित 12 ज्योतिर्लिंगों में एक है. मध्य प्रदेश का सुप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग श्रद्धालुओं की भक्ति और आस्था का प्रतीक है और वेद पुराणों में इस मंदिर की महिमा का व्याख्यान मिलता है. दूर दूर से भक्त बाबा महाकलेवर मंदिर में स्थित स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन के लिए आते हैं. भारतीय सशस्त्र सेनाओं के रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान अपनी पत्नी के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे. जनरल अनिल चौहान ने पत्नी के साथ बाबा महाकाल के मंदिर में शिवलिंग के दर्शन कर पूजा अर्चना की. साथ ही उन्होंने देश की सुरक्षा और उन्नति की कामना भी की. उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की सुप्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया. पावन मन्त्रों और भगवान् शिव के जयकारों के साथ बाबा महाकाल की कृपा पाने के लिए बाबा की भक्ति में लीन रहे. पूरा हाल बाबा महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों से भरा हुआ था. भक्तिमय माहौल में जनरल अनिल चौहान के साथ भारतीय थल सेना के कई जवान भी मौजूद रहे.

Related Video

iocl