इंटीग्रेटेड ट्रैक मॉनिटरिंग सिस्टम: रेलवे ट्रैक की निगरानी का नया युग

Updated:1 year, 6 months ago

भारतीय रेल अपने यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। इस क्रम में उच्च क्षमता युक्त नयी तकनीक विकसित की जा रही है जैसे की इंटीग्रेटेड ट्रैक मॉनिटरिंग सिस्टम। ये एक ऐसा सिस्टम है जिसका उद्देश्य ट्रैक पैरामीटर को रिकॉर्ड करना और 20 से 200 किमी/घंटा की गति सीमा के अंतर्गत ट्रैक की निगरानी करना है। ITMS विभिन्न तकनीकों के साझा इस्तेमाल से रेल ट्रैक के पैरामीटर पर नजर रखता है, ताकि रेल संचालन सुरक्षित और कुशल हो सके। इसके लिए यह सिस्टम विभिन्न प्रकार के ऑन-बोर्ड सेंसर्स, कैमरे और अन्य उपकरणों का उपयोग करता है, जैसे कि कॉन्टैक्टलेस सेंसर्स, हाई स्पीड कैमराज, इन्कोडर, एक्सीलरोमीटर, जीपीएस इत्यादि। ऐसा कहा जा सकता है कि ITMS द्वारा रेलवे ट्रैक की निगरानी और रखरखाव को एक नया आयाम मिला है, जो भारतीय रेल के सुरक्षित और कुशल संचालन को सुनिश्चित करता है।

Related Video

iocl