India को मिला C-295 परिवहन विमान, एयर चीफ मार्शल ने दी जानकारी

Updated:2 years, 9 months ago

भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने स्पेन में एयरबस से सी-295 परिवहन विमान की डिलीवरी प्राप्त की. इसी के साथ भारत की ताकत और भी ज्यादा बढ़ गई है. आपको बता दें कि भारत ने सितंबर 2021 में यूरोपियन कंपनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के लिए करीब 21 हजार करोड़ रुपए की डील की थी. वायु सेना के मुताबिक यह विमान स्पेन के सेविले प्लांट में बनाया गया है. सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट इसी महीने 25 सितंबर को भारतीय वायुसेना में शामिल किया जाएगा.

Related Video

iocl