पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित भारतीय रेल, रेलवे स्टेशनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र किए गए स्थापित

Updated:1 year, 5 months ago

भारतीय रेल अपने यात्रियों को एक सुखद और यादगार अनुभव देने के साथ-साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए भी संकल्पबद्ध है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भारतीय रेल द्वारा तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। भारतीय रेल द्वारा रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने के साथ-साथ ग्रीन एनर्जी के अनुरूप बनाया जा रहा है। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन में सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं। स्टेशन अपनी ऊर्जा की जरूरतों को स्वयं पूरा कर सके, इसके लिए 700 किलोवाट कुल क्षमता के 4 सौर ऊर्जा संयंत्र स्टेशन परिसर में स्थापित किए जा चुके हैं और 1000 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए तेजी से निर्माण कार्य किया जा रहा है। भारतीय रेल की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन अब 50% बिजली सोलर पैनल से जनरेट करने लगा है। इसके साथ ही नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई सेंट्रल, गुवाहाटी, हावड़ा आदि कुल 2106 रेलवे स्टेशनों पर 198 मेगावाट के सौर संयंत्र स्थापित किए गए हैं। हरियाणा के दीवाना में राज्य ट्रांसमिशन यूटिलिटी से जुड़ा 2 मेगावाट का सौर संयंत्र चालू किया गया है। जबकि मध्य प्रदेश के बीना में 1.7 मेगावाट का सौर संयंत्र सीधे ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम से जुड़ा हुआ है। इसके अतिरिक्त नॉन ट्रैक्शन सप्लाई के लिए मॉडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली में 3 मेगावाट सौर संयंत्रपहले ही स्थापित किया जा चुका है। सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी से जुड़ा ट्रैक्शन आपूर्ति के लिए 50 मेगावाट का संयंत्र भिलाई में रेलवे भूमि पर सफलतापूर्वक चालू किया गया है।

Related Video

iocl