मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण का संकल्प हो रहा साकार
Updated:7 months, 2 weeks ago
Updated:7 months, 2 weeks ago
जयपुर राजस्थान 11 नवम्बर, 2025, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में महिला सशक्तीकरण का संकल्प हो साकार रहा है, और राजस्थान में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। जयपुर में सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रदेश की महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने वाली विभिन्न योजनाओं और निर्णयों के माध्यम से उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और उनमें उद्यमिता का विकास करने के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत महिला उद्यमियों के 2 हजार 273 आवेदन स्वीकृत करते हुए 199 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है। लखपति दीदी योजना के तहत 18 लाख 80 हजार महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। ऐसी लगभग 11 लाख प्रशिक्षित महिलाएं अपनी आमदनी में वृद्धि कर लखपति दीदी बन चुकी हैं। महिला आजीविका संवर्धन के लिए 1 लाख 31 हजार स्वयं सहायता समूहों को 648 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।
Updated:2 years, 5 months ago
Amid dry winter in Kashmir, snow-clad Bangus Valley in Kupwara district emerges as winter wonderland
Updated:2 years, 5 months ago
Grand welcome given to sculptor Arun Yogiraj at Bengaluru Airport
Updated:2 years, 5 months ago
Injured WB CM Mamata Banerjee meets West Bengal Governor CV Anand Bose
Updated:2 years, 5 months ago
Couple set goals! Husband to lead Sikh Regiment, wife to command ICG contingent in R-Day Parade
Updated:2 years, 5 months ago
Inside India’s and Air India’s first Airbus A350 with luxurious seats, new interiors
Updated:2 years, 5 months ago
J-K: Srinagar’s Ghanta Ghar comes alive with spectacular Tricolour lighting