महिला सशक्तीकरण राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का केन्द्रबिंदुः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Updated:5 months, 2 weeks ago

जयपुर, राजस्थान 14 जनवरी, 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में महिला प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सशक्त महिला राज्य के विकास का आधार है, और महिला सशक्तीकरण राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का केन्द्रबिंदु है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत देय राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये की गई है, जिससे 4 लाख 60 हजार बालिकाएं लाभान्वित हुई है। वहीं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत राशि को बढ़ाकर 6 हजार 500 रुपये किया गया है। इस योजना से लगभग 10 लाख गर्भवती महिलाओं को लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मा वाउचर योजना से गर्भवती महिलाओं को प्रदेशभर में निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक 2 लाख 26 हजार महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिल चुका है।

Related Video

iocl