Haryana के Mandi Dabwali Railway Station का हुआ कायाकल्प

Updated:1 year, 1 month ago

हरियाणा के सिरसा ज़िले में स्थित मंडी डबवाली रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह नई सूरत में दिख रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इसका कायाकल्प किया गया है। यह स्टेशन सिरसा, बठिंडा और हनुमानगढ़ जैसे क्षेत्रों को जोड़ता है — यानी उत्तर भारत के कई ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों के लिए यह एक अहम कड़ी है। स्टेशन का मुख्य द्वार अब पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक दिखता है। दीवारों पर स्थानीय कला और सुंदर चित्रकारी मंत्रमुग्ध कर देती है। प्लेटफॉर्म को अपग्रेड किया गया है जहां यात्रियों की बैठने की बेहतर व्यवस्था है, शानदार वातानुकूलित वेटिंग एरिया, स्वच्छ और आधुनिक शौचालय, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, बेहतर साइनेज, पेयजल, दिव्यांगजनों के लिए Foot Over Bridge Ramp जैसी सुविधाएं, यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन और उचित पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मंडी डबवाली रेलवे स्टेशन केवल एक ट्रांजिट पॉइंट नहीं, बल्कि इस पूरे क्षेत्र के विकास, कनेक्टिविटी और आजीविका का एक अहम केंद्र है। इसके पुनर्विकास से ना सिर्फ स्टेशन का इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरेगा, बल्कि पूरे इलाके की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में भी बड़ा बदलाव आएगा।

Related Video

iocl