'Har Ghar Tiranga' अभियान को सफल बनाने के लिए साड़ी के साथ मुफ्त में तिरंगा दे रहे Surat के व्यापारी

Updated:1 year, 10 months ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान बड़े ही जोश और उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए गुजरात में स्थित सूरत के कपड़ा व्यापारी भी लोगों के घरों तक तिरंगा पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। दरअसल, यहां के कपड़ा व्यापारी देश भर में भेजे जाने वाले कपड़ों के साथ मुफ्त में तिरंगा झंडा भी भेज रहे हैं, ताकि लोग अपने घरों में तिरंगा लगा सकें। सूरत में हर वर्ष बड़े पैमाने पर तिरंगे का उत्पादन होता है, और इस वर्ष भी यहां से देश भर में भारी मात्रा में तिरंगे का ऑर्डर मिल रहा है। यहां के मैन्यूफैक्चरर्स खास कपड़े से बने झंडे तैयार करते हैं, जो वर्षों तक खराब नहीं होते। झंडे की बढ़ती मांग से यहां के निर्माताओं में खुशी की लहर है।

Related Video

iocl