Hamas के आतंकियों का Israel के Kibbutz Be'eri इलाके में घुसने का CCTV FOOTAGE आया सामने

Updated:2 years, 8 months ago

इजरायल (Israel) में बीते शनिवार को एक म्‍यूजिक फेस्टिवल के दौरान हमास (Hamas) के आतंकियों ने हमला कर दिया था। हमास ने इजरायल के इतिहास में ये सबसे घातक आतंकवादी हमला किया। सुरक्षा कैमरों से ली गई फुटेज (Footage) में भारी हथियारों से लैस हमास के आतंकी 7 अक्टूबर को दक्षिणी इज़राइल के किबुत्ज़ बेरी (Kibbutz Be'eri ) में आते हुए दिखाई दे रहे हैं। हमास के आतंकवादी किबुत्ज़ बेरी में मोटरसाइकिलों और दूसरे वाहनों पर घूम रहे थे और बंदूकें लहरा रहे थे जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। हमास के आतंकियों ने मजाद कार से एक शव को निकालते और तीन अन्य शवों को एक सफेद वाहन में रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायल के जवाबी हमले में कम से कम 770 लोग मारे गए और 4,000 से अधिक घायल हो गए।

Related Video

iocl