ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना से लाखों लोगों को उपलब्ध होगा स्वच्छ पेयजलः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Updated:10 months, 3 weeks ago

दौसा (राजस्थान) , 05 अगस्त 2025, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दौसा जिले के डूंगरपुर गांव में आयोजित समारोह में रिमोट के ज़रिए ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों का जीवन बेहतर बनाना सरकार का संकल्प है] और ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना से लाखों लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना के तहत लालसोट में लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से 8 स्वच्छ जलाशयों] 5 पंपहाउस] 47 उच्च जलाशयों का निर्माण किया जाएगा। इसमें 280 किलोमीटर राइजिंग मुख्य पाइपलाइन] 200 किलोमीटर से अधिक मुख्य पाइपलाइन एवं 1360 किलोमीटर वीडीएस पाइपलाइन बिछाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक पूर्ण किए जाने वाले इन कार्यों से 302 गांवों की लगभग 5 लाख 58 हजार आबादी और लालसोट की करीब 69 हजार आबादी को साफ पानी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लालसोट विधानसभा में 120 करोड़ रुपये से अधिक के अन्य विकास कार्यों की भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

Related Video

iocl