Gujarat के Samakhiali Railway Station का हुआ कायाकल्प, यात्रियों के लिए Modern Facilities

Updated:9 months, 2 weeks ago

भारत का सबसे बड़ा जिला कच्छ अपनी विशाल सफेद रणभूमि, रंग-बिरंगे लोक संस्कृति और रणनीतिक संपर्क के लिए जाना जाता है, यहां स्थित है गुजरात का एक प्रमुख रेलवे जंक्शन सामाख्याली। कच्छ ज़िले के हृदय में बसे समाखियाली जंक्शन ने दशकों से इस क्षेत्र की वाणिज्य, संस्कृति और कनेक्टिविटी की धड़कनों को गति दी है। 1950 के दशक में कच्छ स्टेट रेलवे के विस्तार के दौरान स्थापित यह स्टेशन व्यापार और कृषि को सशक्त करने के उद्देश्य से बना था। आज, 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत यह स्टेशन पूरी तरह से रूपांतरित हो चुका है। अब सामाख्याली, कच्छ का प्रमुख रेलवे केंद्र बन गया है। यहाँ आधुनिक सुविधाएं और सुविचारित डिज़ाइन का संगम देखने को मिलता है। नई प्लेटफॉर्म शेड्स यात्रियों को धूप और बारिश से बचाती हैं, वहीं विस्तारित फुटओवर ब्रिज ने आवागमन को और भी सरल बना दिया है। लिफ्ट, रैम्प, हैंडरेल्स, दिव्यांगजन-अनुकूल शौचालय, गाइडिंग और चेतावनी टाइल्स अब स्टेशन को सभी के लिए सुगम बनाते हैं।

Related Video

iocl