Gujarat: PM Modi के जन्मस्थान Vadnagar में मौजदू है ऐतिहासिक धरोहरों
Updated:1 year, 9 months ago
Updated:1 year, 9 months ago
गुजरात के मेहसाणा जिले में बसा ये है एक छोटा सा शहर वडनगर, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान होने की वजह से यह दुनियाभर में जाना जाता है। लेकिन यहां का इतिहास और सांस्कृतिक महत्व इससे भी कहीं अधिक पुराना और समृद्ध है। कभी व्यापार का प्रमुख केंद्र रहे इस प्राचीन शहर में भारत की विविध और समृद्ध धरोहर की अद्भुत झलक देखने को मिलती है। वडनगर की एक प्रमुख धरोहर श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है। अपनी नक्काशी और शानदार वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध यह मंदिर, शहर की सांस्कृतिक धरोहर का जीता-जागता उदाहरण है। यहां का शांत वातावरण और धार्मिक महत्व श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थल बनाता है। शहर की हलचल के बीच यहां पर एक शांतिप्रीय जगह है शर्मिष्ठा झील, यह ऐतिहासिक झील पर्यटकों के लिए सुकून भरी जगह है। चारों ओर हरियाली से घिरी यह झील बेहद ही खूबसूरत है, इसके पास एक म्यूज़िकल रागों पर आधारित थीम पार्क भी है, जो अनोखा अनुभव प्रदान करता है। यहां आने वाले पर्यटकों के मुताबिक हाल के वर्षों में शहर में काफी विकास हुआ है। झील से कुछ ही दूरी पर एक भव्य विजय द्वार “कीर्ति तोरण” स्थित है, जो वडनगर की ऐतिहासिक महत्तवता का प्रतीक है और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है। यह अद्भुत संरचना 12वीं शताब्दी में चालुक्य राजवंश के शासनकाल में बनाई गई थी। इस पर हिंदू देवी-देवताओं, पौराणिक दृश्यों और शाही चित्रों की नक्काशी की गई है, जो उस समय की बेमिसाल कारीगरी को दर्शाती है। सन् 2000 के शुरुआती वर्षो में, गुजरात राज्य पुरातत्व विभाग ने वडनगर में एक बौद्ध मठ के अवशेष खोजे थे। इस खोज ने वडनगर को बौद्ध धर्म का एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित किया। 1992 में बोधिसत्व की एक मूर्ति की खोज के बाद वडनगर के आसपास से और भी कई महत्वपूर्ण अवशेष मिले है। इतना ही नहीं वडनगर में गहराई से हुई खुदाई से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और आईआईटी खड़गपुर सहित अन्य संस्थानों के वैज्ञानिकों ने यहां एक बस्ती के प्रमाण पाए हैं, जो लगभग 800 ईसा पूर्व की है। फिलहाल, यहां एक एक्सपीरियंशियल म्यूज़ियम बनाने का कार्य चल रहा है। वडनगर में स्थित म्यूज़ियम कलॉक टॉवर और आर्ट गैलरी यहां की पसंदीदा जगहों में से एक है। यहाँ आने वाले पर्यटक वडनगर के इतिहास और भारतीय इतिहास में इसके महत्व को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। इस म्यूज़ियम में वडनगर के धर्मों, शासकों और पौराणिक कहानियों से जुड़ी जानकारियाँ दर्शायी गई हैं, साथ ही यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन से जुड़ी एक गैलरी भी है।
Updated:2 years, 5 months ago
Amid dry winter in Kashmir, snow-clad Bangus Valley in Kupwara district emerges as winter wonderland
Updated:2 years, 5 months ago
Grand welcome given to sculptor Arun Yogiraj at Bengaluru Airport
Updated:2 years, 5 months ago
Injured WB CM Mamata Banerjee meets West Bengal Governor CV Anand Bose
Updated:2 years, 5 months ago
Couple set goals! Husband to lead Sikh Regiment, wife to command ICG contingent in R-Day Parade
Updated:2 years, 5 months ago
Inside India’s and Air India’s first Airbus A350 with luxurious seats, new interiors
Updated:2 years, 5 months ago
J-K: Srinagar’s Ghanta Ghar comes alive with spectacular Tricolour lighting