Gujarat: Natural Farming से बदल रही किसानों की तकदीर, लाभकारी फसलों से बढ़ रही आय

Updated:1 year, 8 months ago

गुजरात जो कभी भारत की श्वेत क्रांति का केंद्र था, अब स्थायी और आधुनिक खेती की दिशा में भी आगे बढ़ा रहा है। यहां किसानों को बेहतर फसलें उगाने, आधुनिक सिंचाई तकनीक अपनाने और नई कृषि तकनीकों के जरिए सशक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है। गुजरात को ‘भारत का विकास इंजन’ कहा जाता है। यहां की खेती और इससे जुड़े क्षेत्र हर साल 9.7% की दर से बढ़ रहे हैं, जो पूरे देश की औसत 5.7% से ज्यादा है। पिछले 20 साल में किसानों के लिए बनाई गई अच्छी नीतियों से गुजरात ने अपनी खेती को बेहतर और लाभकारी बना लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की योजनाओं जैसे सॉयल हेल्थ कार्ड (Soil Health Card) और ज्योतिग्राम योजना ने खेती को और मजबूत बनाया और सिंचाई के साधनों का विस्तार किया है।

Related Video

iocl