Gujarat सरकार का बड़ा कदम: Mobile App से हो रही है पशुधन की डिजिटल गिनती

Updated:1 year, 7 months ago

गुजरात सरकार ने अब डिजिटल तरीके से पशुधन की गिनती शुरू कर दी है। जुलाई में हुए पायलट सर्वे में गुजरात के जामनगर जिले को शामिल किया गया था। इस समय जामनगर जिले में 2024 की पशुधन गणना के लिए 92 कर्मचारी, 17 सुपरवाइजर और एक नोडल अधिकारी काम कर रहे हैं। ये कर्मचारी मोबाइल के जरिए पशुपालकों के घर जाकर उनके पशुओं की जानकारी जुटा रहे हैं। खेतों में काम करने वाले बैलों से लेकर अन्य सभी पशुओं की जानकारी डिजिटल माध्यम से एकत्र की जा रही है। सरकार द्वारा की जाने वाली पशुधन गणना से जिले में गाय, भैंस और अन्य पशुधन की सही संख्या का पता लगाया जा सकता है। यह गणना हर पांच साल में होती है और इसके जरिए सरकार को पशुओं की संख्या और विविधता के आधार पर नई योजनाएं बनाने और पुरानी योजनाओं में सुधार करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इस गणना से पशुओं की स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण और चराई जैसी जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत होती है। गंभीर परिस्थितियों में सही निर्णय लेने के लिए यह गणना महत्वपूर्ण साबित होती है।

Related Video

iocl