Gujarat के Minor Ports बना रहे हैं गुजरात को व्यापार का हब, बेहतर Infrastructure मिल रही नई उड़ान

Updated:1 year, 8 months ago

गुजरात, देश का एक प्रमुख आर्थिक केंद्र, जो अपनी 1,600 किलोमीटर लंबी तटरेखा का पूरा लाभ उठा रहा है। यहां के बंदरगाह व्यापार और उद्योग को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके पीछे का कारण है यहां का बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और व्यापारिक नीतियां। राज्य में 49 सक्रिय बंदरगाह हैं। इनमें दीनदयाल बंदरगाह, जो केंद्र सरकार द्वारा संचालित है, और गुजरात समुद्री बोर्ड के तहत आने वाले 48 छोटे बंदरगाह शामिल हैं। इन बंदरगाहों के जरिए गुजरात भारत की 41 प्रतिशत समुद्री माल ढुलाई का जिम्मा संभालता है, जिससे न केवल राज्य बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा हो रहा है। 2001 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तब यहां के तटीय क्षेत्र का सही उपयोग नहीं हो रहा था क्योंकि बुनियादी ढांचा कमजोर था। उन्होंने छोटे बंदरगाहों को विकसित कर और पुराने बंदरगाहों का आधुनिकीकरण कर गुजरात को एक बड़ा व्यापार केंद्र बनाने की योजना बनाई। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंदरगाहों के विकास से राज्य में समृद्धि आई है। उन्होंने “समृद्धि के लिए बंदरगाह, प्रगति के लिए बंदरगाह” पर जोर दिया।

Related Video

iocl