Gujarat के Jamwanthali Railway Station का हुआ पुनर्विकास, यात्रियों की सुविधाओं में हुई बढ़ौतरी

Updated:9 months, 1 week ago

भारतीय रेल लगातार यात्रियों की सुविधा और आधुनिकता को ध्यान में रखते हुए अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बना रही है। इसी दिशा में गुजरात में स्थित जाम वंथली रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किया गया है। स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से पुनर्निर्मित किया गया है। वेटिंग हॉल को और अधिक आरामदायक बनाया गया है, जिससे यात्री अपनी गाड़ी की प्रतीक्षा के दौरान सहज अनुभव कर सकें। स्वच्छ और सुव्यवस्थित शौचालयों की व्यवस्था की गई है, साथ ही नए टिकट काउंटर बनाए गए हैं, जिनसे टिकट लेने की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हो गई है। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे यह जगह यात्रियों को सुविधाजनक अनुभव प्रदान करती है।जाम वंथली अमृत स्टेशन का यह नया रूप भारतीय रेल के व्यापक दृष्टिकोण का प्रतीक है, जिसमें यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता और आधुनिक तकनीक को प्राथमिकता दी गई है।

Related Video

iocl