Gujarat के Dang में प्रकृति का अद्भुत नजारा, मानसून में Eco-Tourism के लिए आकर्षक स्थल

Updated:1 year, 9 months ago

गुजरात के डांग जिले का प्राकृतिक सौंदर्य तब और बढ़ जाता है जब यहां मानसून का सीज़न आता है। इस सीज़न में यहां की प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है, जब यहां के झरने अपने पूरी शान से बहने लगते हैं और चारों तरफ हरियाली छाई रहती है। डांग का हिल स्टेशन सापुतारा पर्यटकों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यहां का सनसेट पॉइंट और शांत झील लोगों को सुकून और रोमांच का शानदार अनुभव देते हैं। यहां पर्यटक बोटिंग, ट्रेकिंग और कैंपिंग जैसी कई आउटडोर एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। डांग की खूबसूरती सिर्फ प्रकृति तक सीमित नहीं है। यहां के आदिवासी समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर भी इस जगह को खास बनाती है। यहां पर्यटकों को अनोखी परंपराओं और रीति-रिवाजों से जुड़ने का मौका मिलता है। मानसून में डांग की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और इको-टूरिज्म का एक अनोखा संगम देखने को मिलता है। प्रशासन द्वारा यहां के इको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाने से ना सिर्फ इस क्षेत्र का विकास होता है बल्कि यहां के प्राकृतिक संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।

Related Video

iocl