Green Railway: सोलर पैनल से सुसज्जित श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन

Updated:1 year, 5 months ago

तीव्र गति से विकसित होती भारतीय रेल अपने नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। राष्ट्रीय रेल योजना 2030 के तहत रेलवे को पूरी तरह से हरित रेलवे में परिवर्तित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशनों पर स्थापित सोलर पैनल न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक सिद्ध हो रहे हैं, बल्कि रेलवे की बिजली खपत के खर्च को भी कम कर रहे हैं।जम्मू स्थित कटड़ा रेलवे स्टेशन, जो माता वैष्णो देवी की यात्रा का प्रमुख केंद्र है, अब पूरी तरह से सोलर पावर से लैस हो चुका है। यहां 1 मेगावाट क्षमता के सोलर पैनल लगाए गए हैं, जो आधुनिक ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली से जुड़े हैं।

Related Video

iocl