हाथरस सिटी अमृत स्टेशन का पुनर्विकास

Updated:1 year ago

16 June 2025, ANI, Hathras, UP : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में स्थित हाथरस जिला, एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगर है। यह जिला देश भर में हींग के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। यहां से न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी हींग का व्यापार किया जाता है। हाथरस सिटी यहां का एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है जो कासगंज और मथुरा के बीच स्थित है। यहां प्रतिदिन लगभग 20 से 25 हजार यात्रियों की आवाजाही देखी जाती है। भारतीय रेल की 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत इस स्टेशन का भी पुनर्विकास किया गया है। स्टेशन भवन का डिज़ाइन आकर्षक बनाया गया है, खास तौर से स्टेशन का मुख्य द्वार बेहद आकर्षक बनाया गया है। यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए आगमन और प्रस्थान मार्ग अलग-2 बनाए गए है। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके अलावा अन्य यात्री सुविधाओं का भी विकास किया गया है। प्लेटफॉर्मों को चौड़ा किया गया है तथा यहां पर यात्रियों के बैठने के लिए अच्छी व्यवस्था की गई हैं। नए शौचालयों का निर्माण किया गया हैं जो की बेहद साफ सुथरे हैं। हाथरस सिटी अमृत स्टेशन का पुनर्विकास न केवल यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएँ प्रदान कर रहा है, बल्कि क्षेत्रीय विकास के साथ- 2 व्यापार को भी बढ़ावा दे रहा है। इस प्रकार के विकास कार्यों से भारतीय रेल की प्रतिबद्धता और समर्पण का पता चलता है, जो यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है

Related Video

iocl