आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगाः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Updated:1 year ago
Updated:1 year ago
जयपुर (राजस्थान) , 16 जून 2025, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़े की तैयारियों के संबंध में] महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्त्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति के क्रम में वंचितों को वरीयता देते हुए] राज्य सरकार 24 जून से 9 जुलाई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा संचालित करने जा रही है। इसके माध्यम से व्यापक गतिविधियां संचालित कर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ‘गरीबी मुक्त राजस्थान’ बनाना है। इसी दिशा में सरकार ने ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना’ की शुरूआत की है] जिसके माध्यम से पहले चरण में 5 हजार गांवों में सभी बीपीएल परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि पखवाड़े के दौरान जिला कलक्टर उन 5 हजार गांवों के अलावा अन्य गांवों में भी सर्वे का कार्य प्रारंभ करें ताकि अधिक से अधिक लोगो को इस योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया जा सके।
Updated:2 years, 5 months ago
Amid dry winter in Kashmir, snow-clad Bangus Valley in Kupwara district emerges as winter wonderland
Updated:2 years, 5 months ago
Grand welcome given to sculptor Arun Yogiraj at Bengaluru Airport
Updated:2 years, 5 months ago
Injured WB CM Mamata Banerjee meets West Bengal Governor CV Anand Bose
Updated:2 years, 5 months ago
Couple set goals! Husband to lead Sikh Regiment, wife to command ICG contingent in R-Day Parade
Updated:2 years, 5 months ago
Inside India’s and Air India’s first Airbus A350 with luxurious seats, new interiors
Updated:2 years, 5 months ago
J-K: Srinagar’s Ghanta Ghar comes alive with spectacular Tricolour lighting