छठ महापर्व पर घर वापसी को आसान बनाती भारतीय रेल

Updated:8 months ago

24 October 2025, ANI: Delhi & Bihar multiple location: छठ महापर्व के अवसर पर बिहार लौटने वाले लाखों प्रवासी यात्रियों के लिए भारतीय रेल ने हर बार की तरह इस बार भी विशेष इंतजाम किये हैं। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, कोलकाता और अन्य महानगरों से बिहार के विभिन्न जिलों — जैसे पटना, गया, दरभंगा, सीवान, समस्तीपुर, गया, सुपौल और छपरा आदि जिलों के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। त्योहार के दौरान आमतौर पर ट्रेनों में भीड़ और टिकटों की किल्लत रहती है। लेकिन इस बार रेल प्रशासन ने पहले से खास तैयारी करते हुए अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है, ताकि लोग समय पर अपने घर पहुंच सकें और परिवार के साथ श्रद्धा व भक्ति से छठ पर्व मना सकें। रेलवे ने न केवल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई है, बल्कि अतिरिक्त कोच और विशेष आरक्षण काउंटर की भी व्यवस्था की है। प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए पेयजल, साफ-सफाई, हेल्प डेस्क और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। यात्रियों ने रेलवे के इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि विशेष ट्रेनों के कारण उन्हें टिकट मिलने में आसानी हुई है और सफर भी ज्यादा आरामदायक हो गया है। छठ महापर्व पूरे देश खास तौर से बिहार की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व सूर्य उपासना और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मनाया जाता है। ऐसे में रेलवे का यह प्रयास न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ा रहा है, बल्कि त्योहार की खुशियों को भी दोगुना कर रहा है।

Related Video

iocl