G20 Summit के अतिथियों का स्वागत करती 367 वर्षों से Delhi की शान बनी Jama Masjid

Updated:2 years, 9 months ago

नई दिल्ली: जी20 शिखर सम्मेलन के लिए महीनों से राजधानी समेत पूरा भारत सज संवर रहा है. राजधानी दिल्ली की सभी ऐतिहासिक इमारतों, सांस्कृतिक धरोहरों के साथ साथ उद्यानों तक की खूबसूरती को और ज्यादा अच्छे से सुसज्जित किया जा चुका है और इसी प्रकार दिल्ली के इतिहास की कहानी बताती जामा मस्ज़िद भी विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है. आपको बता दें कि जामा मस्ज़िद को बनने में 12 सालों का समय लगा था और ये सन 1656 में बनकर तैयार हुई थी. शाहजहां द्वारा निर्मित ये ऐतिहासिक इमारत दुनिया भर से आये अतिथियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न "वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर" का सन्देश दे रही है. जी20 शिखर सम्मेलन केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि देश वासियों के लिए उत्सव जैसा है जिसे पूरा देश मिल कर जश्न की तरह मना रहा है. अगले दो दिन भारत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर सुन्दर अक्षरों में अंकित होने वाले हैं जिसका साक्षी पूरा विश्व होगा.

Related Video

iocl