G20 शिखर सम्मेलन के दौरान NDMC कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की रहेगी पैनी नजर

Updated:2 years, 9 months ago

नई दिल्ली: जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान एनडीएमसी के इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की भूमिका गतिविधियों पर नजर रखने के लिये अहम मानी जा रही है... सेंटर की मुख्य भूमिका होटल से सम्मेलन की जगह तक प्रतिनिधियों की आवाजाही में होगी... इसके अलावा ट्रैफिक, स्थानीय प्रदूषण स्तर और सड़कों के रखरखाव पर भी सेंटर की नजर रहेगी... इसे 2020-21 में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 65 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था... एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि इसमें हमारे 50 लोग 24 घंटे दिन और रात काम कर रहे हैं... हम कई तरह की सर्विसेज यहां से मॉनिटर कर सकते हैं... यहां पर ट्रैफिक मूवमेंट की आप जानकारी ले सकते हैं, ट्रैफिक में अगर कोई गड़बड़ होती है तो हमारे पास हॉट लाइन है ट्रैफिक पुलिस के साथ, उनके साथ आप कम्यूनिकेट कर सकते हैं...

Related Video

iocl