G20 डेलीगेट्स के लिए तैयार Delhi, भारत मंडपम के पास लगी नटराज की प्रतिमा करेगी मेहमानों को आकर्षित

Updated:2 years, 9 months ago

नई दिल्ली: जैसे-जैसे बहुप्रतीक्षित जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन हर गुजरते दिन के साथ करीब आ रहा है, वैसे वैसे राष्ट्रीय राजधानी को इस आयोजन की मेजबानी के लिए खूबसूरती से सजाया गया है। शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में अत्याधुनिक भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। भारत मंडपम के सामने 'अष्टधातु' (आठ धातुओं) से बनी दुनिया की सबसे बड़ी नटराज प्रतिमा स्थापित की गई है, जो राष्ट्रीय राजधानी में जी20 शिखर सम्मेलन का स्थल है। यह मूर्ति 27 फीट ऊंची है और इसका वजन लगभग 20 टन है जिसे लॉस्ट वैक्स तकनीक से बनाया गया है। ये देखने मे बहुत आकर्षित है। बता दें कि भारत 9-10 सितंबर तक नई दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए विश्व नेता नई दिल्ली पहुंचेंगे।

Related Video

iocl