G20 के लिए Bharat आए UK PM Rishi Sunak ने Akshardham Mandir में टेका माथा

Updated:2 years, 10 months ago

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (UK PM Rishi Sunak) 10 सितंबर की सुबह दिल्ली के स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Mandir) पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी थीं. ऋषि सुनक और अक्षता ने मंदिर में पूजा-अर्चना की. गौरतलब है कि सुनक, पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे थे. जिसके बाद शनिवार को वे प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में तमाम देशों के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के लिए पहुंचे. जिस दौरान कई अहद मुद्दों पर चर्चा हुई और दिल्ली घोषणापत्र पर सहमति बनी.

Related Video

iocl