‘सबका श्रम-सबकी सहभागिता’ की भावना से जल स्वावलम्बन अभियान को बनाएं जन आंदोलनः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Updated:1 year, 1 month ago

जयपुर (राजस्थान) , 29 मई 2025, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में कहा कि राज्य में 5 जून से 20 जून तक जल स्वावलम्बन पखवाड़ा मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘सबका श्रम-सबकी सहभागिता’ की भावना से जल स्वावलम्बन अभियान को जन आंदोलन बनाया जाए। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक ग्राम एवं शहर में समस्त विभागांे द्वारा जल स्रोतों] नदियों] जल धाराओं एवं तालाबों पर पूजन कलश यात्रा] जागरूकता अभियान] स्वच्छता अभियान एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, विभिन्न जल संग्रहण संरचनाओं का लोकार्पण एवं नई संरचनाओं का शुभारम्भ भी किया जाएगा। इसी तरह प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की 10 नई जलग्रहण परियोजनाओं का शुभारम्भ भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान एवं हरियालो राजस्थान मिशन के अन्तर्गत इस वर्ष 11 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगामी मानसून सत्र में पौधारोपण की आवश्यक गतिविधियों की तैयारी शुरू की जाए।

Related Video

iocl