आमजन की समस्याओं का किया जाए त्वरित निस्तारणः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Updated:2 years, 4 months ago

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पाली के दौरे पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिला परिषद् सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक बुलायी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने जिले में जन-सुनवाई, औचक निरीक्षण] चिकित्सा सुविधा] कानून-व्यवस्था] लम्बित राजस्व प्रकरण और अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को राहत प्रदान करने के लिए समस्त विभागों में कार्य निर्धारण किया जाना चाहिए। उन्होंने जिला कलक्टर व विभागीय अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए नियमित प्रतिदिन एक घण्टा जनसुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कलक्टर को निर्देश दिए कि वो हर विभाग के कार्यों की समीक्षा कर नियमित मॉनिटरिंग करें। आमजन की परिवेदनाओं को तुरन्त संबंधित विभागों में भेजकर निस्तारण के लिए शीघ्र कार्यवाही की जाए। उन्होंने विशेष रूप से जिला स्तर, उपखण्ड स्तर व ग्राम स्तर पर नियमित जनसुनवाई करने के निर्देश दिए।

Related Video

iocl