गुजरात: ‘लखपति दीदी’ योजना से महिलाओं को मिली नई उड़ान

Updated:11 months, 1 week ago

डांग [गुजरात], जुलाई 21 (ANI): गुजरात ने ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण में पूरे देश के सामने मिसाल पेश की है। प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत विज़न को साकार करते हुए राज्य सरकार ने लखपति दीदी जैसी योजनाओं से गांवों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है, जो अब खुद आगे बढ़कर दूसरों को भी प्रेरित कर रही हैं। डांग जिले के धवलीडोड गांव की मांगीबेन लखपति दीदी योजना की सफलता की मिसाल हैं। जय योगेश्वर सखी मंडल से जुड़कर उन्होंने मिशन मंगलम के तहत रागी की जैविक खेती शुरू की, जिसकी आज हेल्थ कॉन्शियस बाजार में खूब मांग है- और इसका फायदा सीधे मांगीबेन को मिल रहा है। इससे मांगीबेन हर महीने ₹20,000 कमा रही हैं, और उनका सखी मंडल ₹60,000 से ज़्यादा का टर्नओवर कर रहा है। और अब उनके साथ जुड़ी महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन रही हैं।

Related Video

iocl