वैष्णो देवी के भक्तों को जल्द मिलेगी स्काईवॉक की सौगात, नवरात्रि से उठा सकेंगे इसका लाभ

Updated:2 years, 8 months ago

वैष्णो देवी भक्तों के लिए बड़ी खबर है। यहां भीड़ प्रबंधन को रोकने के लिए जल्द ही स्काईवॉक परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि स्काईवॉक का लाभ इस बार नवरात्रि से भक्तों को मिल सकेगा। स्काईवॉक का निर्माण श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने करवाया है। आपको बता दें कि 300 मीटर के स्काईवॉक पर प्रतीक्षा हाल भी है। जिसमें 200 श्रद्धालु बैठ कर आराम कर सकेंगे। स्काईवॉक में 100 मीटर दूरी पर आपातकाल निकास द्वार भी बनाए गए हैं। स्काईवॉक फ्लाईओवर में वुडन फ्लोर करने के साथ स्टेनलेस स्टील की दीवार बनाई गई है। इस परियोजना के तहत मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए भवन पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अब भीड़-भाड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा और न ही किसी तरह की भगदड़ होगी।

Related Video

iocl