मिथिला से पटना का सफर हुआ आसान

Updated:7 months, 2 weeks ago

दिल्ली, 14 नवंबर 2025, एएनआई : बिहार का रेल नेटवर्क अब आधुनिक युग में प्रवेश कर चूका है। उत्तर भारत के सीमावर्ती इलाके जयनगर से लेकर राज्य की राजधानी पटना के बीच नमो भारत रैपिड रेल सेवा शुरू हो गई है। यह उच्च गति वाली वातानुकूलित रेल है जो यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान कर रही है। यह परियोजना उत्तर बिहार और राजधानी क्षेत्र के बीच यात्रा समय और दूरी दोनों को कम करने में मील का पत्थर साबित होती नज़र आ रही है। पूरी यात्रा लगभग साढ़े 5 घंटे की है। सभी कोच पूर्णता वातानुकूलित है और इसमें आधुनिक सुविधाएं दी गयी है। यह सेवा मिथिलांचल और राजधानी पटना के बीच संपर्क को और मजबूत कर रही है, जिससे राज्य के परिवहन नेटवर्क में नई क्रांति आएगी।

Related Video

iocl