Festival Season में New Delhi Railway Station से यात्रा कर रहे यात्रियों का सफर बन रहा आरामदायक

Updated:1 year, 8 months ago

वर्ष 2024 में त्योहारों के अवसर पर रेलवे द्वारा 7600 से अधिक फेस्टिवल स्पेशल गाड़ियों के फेरे लगाए जा रहें हैं जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। पिछले साल इस अवधि में 4429 विशेष गाड़ियों का परिचालन किया गया था। इस तरह इस वर्ष 73% से अधिक गाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है। दिवाली एवं छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली व आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को प्रमुखतः ईस्टन यूपी, बिहार और पूर्वोत्तर के लिए दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से 27 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच त्योहारों के पीक सीजन में 200 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करके लगभग ३ लाख लोगों को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाया गया। हजारों की संख्या में टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ स्टाफ, जीआरपी और आरएसपीएफ कर्मियों को भी स्टेशनों पर तैनात किया गया।

Related Video

iocl