गुजरात के बाढ़ प्रभावित इलाकों तक राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

Updated:1 year, 10 months ago

अहमदाबाद, गुजरात । गुजरात कई दिनों से बाढ़ जैसी तबाही से जूझ रहा है। अधिकतर जिले जैसे कि अहमदाबाद, सूरत, बड़ौदा, जामनगर, राजकोट, द्वारका और कच्छ में भारी बारिश हुयी है जिससे कि जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इन लोगों की मदद के लिए प्रशासनिक अमले ने भी कमर कस ली है। इन लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी तत्पर नजर आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के निर्देशानुसार तमाम कार्यकर्ता, मदद के लिए राहत सामग्री जैसे कि घर का समान, अनाज, दवाइयां, फल सब्जी वितरित करने में लगे हैं। इसके लिए प्लास्टिक बैग में कई दिनों तक की फूड सामग्री भेजी जा रही है। गुजरात में जहां भी बाढ़ जैसी स्थिति है वहां के लिए रिलीफ मैटेरियल सप्लाई करने में ये लोग जुटे हुए हैं। अभी जामनगर और द्वारका के लिए मैटेरियल सप्लाई हो रहा है और अगर आगे भी जरूरत पड़ेगी तो अन्य जगहों के लिए अहमदाबाद से पूरा रिलीफ मैटेरियल सप्लाई किया जाएगा।

Related Video

iocl